हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का लगा नारा : हेमंत सरकार के ख़िलाफ BJP प्रखंड मुख्यालय गोविंदपुर में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का जन आक्रोश और प्रदर्शन

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : आज भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय गोविंदपुर में जबरदस्त जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस बाबत कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का आक्रोश सरकार के प्रति देखने को मिला। सभी ने झारखंड सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का नारा भी लगाया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश द्वारा निमित्त प्रभारी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल जिला से नियुक्त प्रभारी धर्मजीत सिंह एवं सिंदरी के लोकप्रिय विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी जी ने अपने अभिभाषण में पदाधिकारियों, हेमंत सोरेन के मंत्रियों एवं सचिवालय कर्मियों पर जमकर बरसते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं। 

प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत सचिवालय तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ऐसे अन्य लोगों के अभिभाषण से भी सामने आई कार्यक्रम के उपरांत 19 सूत्री मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन  प्रखंड विकास पदाधिकारी ( माध्यम ) गोविंदपुर को मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह के नेतृत्व में अजय गिरी एवं सुजीत सिंह चौधरी ने सौंपा! कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमर मंडल, संतलाल प्रमाणित, नवल किशोर सिंह चौधरी ,रतिरंजन गिरी, जहीरउद्दीन अंसारी, नरेंद्र हरी ,खगेंद्र सिंह चौधरी ,मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी , अजय गिरी ,आशीष मुखर्जी, मंटू रवानी ,खगेंद्र सिंह चौधरी ,बंपी चक्रवर्ती ,नीतू शंकर ,बलराम साहू, कुमार महतो, कुमार राजेश नंदन, सीमांत मंडल ,संगीत भट्टाचार्य ,प्रभात ओझा ,तारक कुंभकार ,जग्गू साव, पार्थो रवानी ,सुनील सिंह चौधरी, सुदीप मजूमदार ,अशोक गिरी ,वीरेंद्र गिरी, प्रशांत मंडल, महेश महतो ,शिशिर रवानी, बबलू गोराई ,प्रयाग महतो ,अनिल कुमार ,संजीव सिंह ,अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, विनोद रजवाड़, शत्रुघ्न महतो ,अशोक महतो, रंजीत कुमार महतो, टेकलाल महतो ,शिव नाथ पांडे ,शंकर महतो ,महेश महतो, सुरेश रविदास ,अवधेश कुमार ,परेश कुंभकार ,निसार अंसारी सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।                       

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *