जमशेदपुर : बागबेड़ा में पुआल टाल में आग आग लगने से पूरा पुआल टाल और आसपास का एरिया जलकर राख हो गया। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग काफी तेजी से फैली। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक कि वहां पर छठ को लेकर साफ- सफाई की जा रही थी। इसी दौरान कचरा के ढेर आग लगाया गया था। कचरा के ढ़ेर में पटाखा भी जमा था। कचरा के साथ पटाखे में भी आग लग गई। जिसके बाद वह पटाखा उड़कर पुआल टाल में चला गया। जिससे चिंगारी भड़की और पूरे पुआल टाल को अपने आगोश में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद चार दमकलों की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जिसके बाद आग को बुझाया जा सका।
आग की चपेट में आया पुआल टाल, काफी मशक्कत से पाया

Leave a comment