मिरर मीडिया : यूपी के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे आज (रविवार को) भी जारी रहेगा। सुबह 8 बजे से दूसरे दिन का सर्वे शुरू होगा। आज मस्जिद की छत और गुंबद की वीडियोग्राफी हो सकती है. ये सर्वे सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। सर्वे का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रिपोर्ट 17 मई को अदालत के सामने पेश की जाएगी।
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर 5 तहखानों की वीडियोग्राफी की गई है। सर्वे में दोनों पक्षों ने सहयोग किया है। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा करते हुए कहा कि सभी साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं। तहखानों में मूर्तियों के भग्नावशेष मिले हैं। हिंदू पक्ष ने कहा कि तहखाने में शरारती तत्वों ने मिट्टी भर दी थी उसे साफ किया गया। लिंगायत समाज में काशी में लिंग दान का प्रचलन है, तहखाने में उस परम्परा के टूटे लिंग मिले हैं।