मिरर मीडिया : पटना से रांची रुट पर चलकर वंदे भारत ट्रेन रांची पहुँच चुकी है और इसी के साथ अपने पहले ट्राइल में वंदे भारत ट्रेन रांची पहुंच चूका है। इस बाबत वंदे भारत ट्रेन को लोगों द्वारा देखें जाने का काफ़ी उत्साह था
बता दें कि वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई और बारकाकाना, हजारीबाग होते हुए दोपहर एक बजे रांची पहुंची। पटना से रांची के बीच कुल 6 स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होगा।
बता दें कि वंदे भारत ट्रेन इस रुट पर फिलहाल 110 से 130 किलोमीटर की रफ़्तार से चलेगी इससे ज्यादा रफ़्तार के लिए इस रुट पर फिलहाल ये अभी संभव नहीं है। बता दें कि इस कोच का निर्माण चेन्नई के रेल कोच फैक्ट्री में की गई है। जो आधुनिक तकनीक से लैस है।