रांची में मौसम का बदला मिजाज! झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

संवाददाता, रांची: राजधानी में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया।

बारिश के दौरान गिरे बड़े-बड़े ओलों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। कई जगहों पर सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिसे देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। सोशल मीडिया पर बारिश और ओलावृष्टि के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग इस दुर्लभ मौसम का आनंद लेते दिख रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आए नमी के प्रभाव से हुआ है। अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।