HomeJharkhand Newsदेशभर में बदलता मौसम: कहीं बारिश-बर्फबारी, तो कहीं हीटवेव का अलर्ट! :...

देशभर में बदलता मौसम: कहीं बारिश-बर्फबारी, तो कहीं हीटवेव का अलर्ट! : बिहार सहित इन क्षेत्रों का जानिए विस्तृत पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में देशभर में बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत में गर्मी का असर बढ़ेगा।

7-8 मार्च: सिक्किम में बारिश और आंधी-तूफान

सिक्किम में 7 और 8 मार्च को बिजली चमकने और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

8 मार्च: बिहार में बारिश और तेज़ हवाएं

बिहार में 8 मार्च को बादल छाए रहने के साथ तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

9-12 मार्च: उत्तर भारत में भारी बारिश और बर्फबारी

9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  • 10-12 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
  • मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाओं का असर दिखेगा।

9-10 मार्च: गुजरात क्षेत्र में गर्म और आर्द्र मौसम

गुजरात के विभिन्न हिस्सों में 9 और 10 मार्च को गर्मी और उमस का मौसम रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ सकता है और लोग गर्मी का अनुभव करेंगे।

9-10 मार्च: कोंकण और गोवा में लू (हीटवेव) की संभावना

कोंकण और गोवा में 9 और 10 मार्च को लू (Heatwave) चलने की संभावना है। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से बचने के उपाय करने की सलाह दी गई है।

अन्य राज्यों में भी बदलाव देखने को मिलेगा:

  • दिल्ली-एनसीआर: 7 मार्च को भी 25-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
  • महाराष्ट्र और दक्षिण भारत: महाराष्ट्र के पुणे से लेकर केरल के कुन्नूर तक तापमान बढ़ा हुआ रहेगा और गर्मी का असर दिखेगा।
  • तटीय कर्नाटक, केरल और माहे: 8 मार्च तक इन इलाकों में मौसम गर्म और आर्द्र बना रहेगा।
  • आंध्र प्रदेश और यनम: 7 मार्च को तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular