Homeराज्यउत्तर प्रदेशभगवान श्रीराम की होगी विश्व में सबसे ऊँची मूर्ति : अयोध्या में...

भगवान श्रीराम की होगी विश्व में सबसे ऊँची मूर्ति : अयोध्या में 251 मीटर ऊँची मूर्ति स्थापित करने की तैयारी शुरू

मिरर मीडिया : भगवान राम की अयोध्या नगरी रामनगरी में अब विश्व की सबसे ऊंची 251 मीटर राजा राम की प्रतिमा लगाने की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आपको बता दें कि फिलहाल विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति (182 मीटर ऊँची) स्टैचू ऑफ यूनिटी है। श्रीराम की मूर्ति का मिर्माण गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाले पद्मश्री से सम्मानित मूर्तिकार अनिल सुतार करेंगे।

सूत्रों कि माने तो मूर्ति लगाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जहां बिल्डिंग के ऊपर एक मंदिर बने। अयोध्या में जो मूर्ति बनेगी वो 251 मीटर लंबी होगी। इसमें 51 मीटर बिल्डिंग होगी जिसका स्वरूप मंदिरनुमा होगा और उसके ऊपर 200 मीटर ऊंची मूर्ति होगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक यहां राम मंदिर बनकर तैयार होगा, जिसके बाद जनवरी 2024 तक भगवान अपने गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!