युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या, परिजनों ने लगाया पत्‍नी पर हत्‍या का आरोप

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : गोलमुरी के एक युवक दिनेश कालिंदी ने फांसी लगा कर आत्‍महत्‍या कर ली है। युवक के परिजनों ने पत्‍नी पर हत्‍या का आरोप लगाया है। साल पहले ही दिनेश ने अंजलि नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। लड़का पक्ष के लोग अपनी बहू अंजली पर गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश शादी के बाद से अपनी पत्‍नी संग अपने ससुराल में ही रहता था। वह अपने घर अपने परिजनों से मिलने आया था वापस लौट कर जब अपने ससुराल गया उसके कुछ समय बाद ही अंजलि ने दिनेश के घरवालों को फोन कर खबर दी कि दिनेश ने फांसी लगा ली है। दिनेश के परिजनों का कहना है कि अंजलि और दिनेश की आपस में नहीं बनती थी। अक्‍सर उनके बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगडा होता ही रहता था। घटना के बाद दिनेश को अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैै।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *