जमशेदपुर : सिदगोड़ा में एक युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पदमा रोड 10 नंबर बस्ती के रहने वाले ठेकाकर्मी रूपम भट्टाचार्य (26) ने गुरुवार को तड़के अपने कमरे में गया और फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसको फांसी पर लटका देखा तो अफरतफरी मच गई। फंदे से उसे उतार कर परिजन चिकित्सक के पास ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह टिनप्लेट कंपनी का ठेकाकर्मी था और अपने मामा के साथ उनके घर पर रह रहा था। रूपम की मौसी ने ही रूपम के फांसी लगाने की खबर उसके पिता को दी। बताया जा रहा है कि वह घर का इकलौता चिराग था। पिता राजू भट्टाचार्य खुद सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। रूपम अपने मामा के घर पर रहता था, जबकि उनके पिता परसुडीह में रहते हैं। राजू भट्टाचार्य का कहना है कि गुरुवार की सुबह रूपम की मौसी ने फोन कर जानकारी दी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह सिदगोड़ा पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Leave a comment