नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले गया युवक

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के दुखुटोला से एक नाबालिग को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। जहां परिवार की ओर से परसुडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया है। इस मामले में बागबेड़ा के एक युवक युवक पर आरोप लगाया गया है। बागबेड़ा गुदरी मार्केट के रहने वाले मुकेश साव पर यह आरोप लगा है। मामले में कहा गया है कि आरोपी मुकेश 13 जुलाई को नाबालिग के घर के पास आया हुआ था। इस बीच बहला-फुसलाकर नाबालिग को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को कई घंटों के बाद मिली थी। उसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस नाबालिग की मोबाइल नंबर के माध्यम से मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *