मिरर मीडिया झरिया : चोरी ऊपर से सिनाजोरी का मामला सुदामडीह सीएसओ कोलियरी से सामने आया है जहां शनिवार सुबह 7 से 8 की संख्या में लोहा चोर महिला व पुरुषों द्वारा कोलियरी के अंदर घुसकर लोहा चुराकर भागने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं मौके पर उपस्थित बीसीसीएल के सुरक्षा गार्ड मुकेश रवानी द्वारा चोरों को रोकने का प्रयास किया गया इस दौरान चोरों ने गॉर्ड के साथ बदतमीजी करतें हुए धक्का-मुक्की की और लोहा ले जानेका पुरजोर प्रयास किया।
हालांकि जब इसकी सूचना सिक्योरिटी इंचार्ज रामचंद्र पासवान को मिली तो तत्काल वहां अपने दल बल के साथ पहुंचे इतने में सभी चोर वहां से भाग खड़े हुए। इधर लोहा को जप्त कर कंपनी के हवाले कर दिया गया है। वहीं रामचंद्र पासवान ने कहा कि हमारे यहां मैन पावर की कमी होने के कारण बराबर ऐसी समस्या आती है हम प्रबंधन से मांग करते हैं कि तत्काल हमें और मेनपावर दिया जाए ताकि हम चोरी की घटना में रोकने में सफल रहे वैसे सभी चोर फरार हो चुके हैं लोहा को जप्त कर लिया गया इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गई है।

