फिर निशाने पर सलमान खान, धमकी भरे मैसेज में घर में घुसकर हत्या की चेतावनी

Anupam Kumar
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार यह धमकी मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई। धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि अभिनेता के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी जाएगी। साथ ही, उनकी कार को बम से उड़ाने की चेतावनी भी दी गई है।

वर्ली पुलिस में मामला दर्ज, जांच शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

लगातार मिल रही हैं धमकियां, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। 8 नवंबर 2024 को भी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉल आई थी, जिसमें अभिनेता को जान से मारने की बात कही गई थी। उस मामले में भी वर्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

Advertisement

यह भी देखें :

झारखंड में AI टेक्नोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों का किया जाएगा इलाज- स्वास्थ्य मंत्री

धमकी में गाने का जिक्र, लॉरेंस बिश्नोई का नाम उछला

बताया जा रहा है कि हालिया धमकी में एक गाने का हवाला भी दिया गया है, जिसमें सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दोनों का जिक्र है। संदेश में चेतावनी दी गई है कि इस गाने को लिखने वाले को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पिछले साल हुई थी फायरिंग, जांच में सामने आया फेसबुक पोस्ट

14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर आए दो हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी। गोलियों में से एक अभिनेता के घर की दीवार से टकराई थी, जबकि दूसरी नेट को चीरते हुए घर के भीतर जा घुसी थी। हमलावर बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।

इस हमले के बाद एक फेसबुक पोस्ट सामने आया, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई द्वारा अपलोड किया गया था।

सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा पहले ही Y+ श्रेणी की जा चुकी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर घटना को गंभीरता से ले रही हैं और अभिनेता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही।

Share This Article