डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या अशांति को रोकने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सिटी एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वह किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सीधे पुलिस को सूचित करें।
क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) रहेगी तैनात
पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने के लिए विशेष बाइक क्यूआरटी की टीमों को मैदान में उतारा है। ये टीमें शहर के तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मुस्तैद रहेंगी, ताकि किसी भी सूचना पर कम से कम समय में मौके पर पहुंचा जा सके।
सोशल मीडिया पर ‘तीसरी आंख’ की नजर
पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भड़काऊ संदेश, अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस साइबर सेल के माध्यम से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इमरजेंसी हेल्पलाइन: 112 पर करें कॉल
किसी भी तरह की परेशानी, दुर्घटना या अशांति होने पर नागरिक तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय थाना प्रभारियों और वरीय अधिकारियों के व्यक्तिगत नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि जनता का संवाद सीधा बना रहे।
आपके क्षेत्र के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर
वरीय पुलिस अधिकारी:
एसएसपी (9431706480), सिटी एसपी (9471190203), सिटी डीएसपी (9431706483), डीएसपी मुख्यालय-1 (9431706481), डीएसपी मुख्यालय-2 (9431706487), डीएसपी विधि व्यवस्था (9431706482) और डीएसपी सीसीआ (9431706486)।
थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर:
मानगो (9431706488), साकची (9431706491), बिष्टुपुर (9431706497), गोलमुरी (9431706494), जुगसलाई (9431706495), उलीडीह (9431706501), आजादनगर (9431706502), एमजीएम (9431706503), कदमा (9431706506), सोनारी (9431706507), सिदगोड़ा (9431706508), सीतारामडेरा (9431706509), टेल्को (9431706510), गोविंदपुर (9431706511), बिरसानगर (9431706512), बर्मामाइंस (9431706513), बागबेड़ा (9431706514), परसुडीह (9431706515) और सुंदरनगर (9431706516)।
अग्निशमन विभाग अलर्ट पर
आग लगने जैसी किसी भी दुर्घटना की स्थिति में नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
सीसीआर जमशेदपुर: 0657-2431030
दमकल केंद्र: गोलमुरी (9304953411), मानगो (9304953449), घाटशिला (8252682217), बहरागोड़ा (9304953419)।
टाटा स्टील व टाटा मोटर्स फायर सर्विस: टाटा स्टील के लिए 0657-6647777 / 9570440101 और टाटा मोटर्स के लिए 0657-6694444 पर कॉल किया जा सकता है।

