अभी झूलसाने वाली गर्मी से राहत के नहीं हैं आसार : 10 जून तक धनबाद सहित पूरे झारखंड में लू चलने की आशंका

mirrormedia
2 Min Read

चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी, 10 जून तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

मिरर मीडिया : जून के महीने में भी आसमान आग उगल रही है। उत्तर भारत में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे लोगों को असह्य गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में बारिश की अनुमानित तारीखों के बाद भी, गर्मी का प्रकोप जारी है।

धनबाद में भी विगत दो दिनों से 42 और 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार पिछले 4 दिनों से पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान, 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 8 जून तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक चढ़ने की संभावना जताई है। 10 तारीख के बाद तापमान गिरने की उम्मीद है‌।

मौसम विभाग रांची के अनुसार ट्रैक उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से कर्नाटक तक फैला हुआ है, इसका झारखंड में थोड़ा बहुत असर देखने को मिल सकता है। 10 जून तक झारखंड ड्राई रहेगा‌। फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 10 जून तक धनबाद सहित पूरे झारखंड में लू चलने की आशंका है। दक्षिण पूर्व अरब सागर में नियमित दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 11 और 12 जून से कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *