पंजाब- हरियाणा: धान खरीद पर किसानो का होगा आंदोलन

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान अब प्रदर्शन करने जा रहे हैl किसान अब धान की खरीद को लेकर शनिवार से दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में आंदोलन शुरू करेंगे l वहीँ अब यह आंदोलन धान खरीद होने तक जारी रहेगाl दोनों राज्यों के किसान धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने से नाराज हैं। हरियाणा के किसानों ने ऐलान किया है कि, वे प्रदर्शन के दौरान करनाल सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास का भी घेराव करेंगे साथ ही हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों का भी घेराव करने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि, किसानों की नाराजगी की वजह केन्द्र सरकार का वह फैसला है जिसमें हरियाणा और पंजाब सरकार से कहा गया है कि सितंबर में हुई भारी बारिश की वजह से धान खरीदी फिलहाल रोक दे साथ ही इससे फसल में नमी है। इसी के चलते केंद्र ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में खरीफ धान की खरीद 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी क्योंकि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण फसल पकने में देरी हुई हैl 25 सितंबर से यह काम शुरू होना थाl लेकिन बारिश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और 1 अक्टूबर से खरीद प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा हुई थीl

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *