मिरर मीडिया : बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस.कर बीसीसीएल द्वारा वितीय वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां साझा की। इस बाबत उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से कोयला उत्पादन का लक्ष्य को पूरा किया जा सका। फिलहाल बीसीसीएल के पास कोयले का पर्याप्त स्टॉक है। बिजली उत्पादन में कोयले की कोई कमी नहीं होगी बीसीसीएल इस वित्तीय वर्ष उत्पादन लक्ष्य पूरा करने में सफल रहा सभी के सहयोग से लक्ष्य को पूरा किया गया है इस वर्ष 32 मिलियन टन का लक्ष्य रखा गया है जो पूरा करने का प्रयास करेंगे।
धनबाद में बीसीसीएल को टारगेट हासिल नहीं होगा तो बीसीसीएल भी नहीं बचेगा और धनबाद भी नहीं बचेगा साथ ही सीएमडी ने कहा कि पर्यावरण को लेकर बीसीसीएल लगातार काम कर रही है इस वर्ष और भी बेहतर एवम अच्छा परिणाम आएंगे। वहीँ उन्होंने सेंट्रल अस्पताल को अत्यधिक सुविधा से सुसज्जित करने की भी बात कही।

