हेमंत सोरेन कैबिनेट में चंपाई सोरेन, रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता सहित इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट पास कर गए हैं। झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार के विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े हैं। वहीं विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा है। वहीं अब फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है।

बता दें कि इसी क्रम में चंपाई सोरेन, रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपिका पाण्डेय सिंह सहित 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ। हालांकि अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है आधिकारिक पुष्टि के बाद सभी मंत्रियों के विभाग स्पष्ट हो पाएगा। वहीं इसमें इरफ़ान अंसारी एवं दीपिका पाण्डेय सिंह पहली बार मंत्री बने हैं।

सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। भोक्ता चतरा के कारी गांव के रहने वाले हैं और चतरा से तीन बार के विधायक हैं। झारखंड के श्रम मंत्री रह चुके हैं। झारखंड में आरजेडी के एकमात्र विधायक हैं। 2000, 2005 और 2029 में विधायक बने

Advertisement

वहीं बैद्यनाथ राम ने भी मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। 2000 में पहली बार मंत्री बने थे। शिक्षक से सियासत की दुनिया में आए। लातेहार से जेएमएम के विधायक हैं।

चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री रहे दीपक बिरूआ को भी हेमंत सोरेन कैबिनेट में जगह मिली है। चाईबासा से जेएमएम के विधायक हैं। विरूआ को राजनीति विरासत में मिली। 2009 में चाईबासा से पहली बार जीते। कोल्हान की ‘हो’ जनजाति से आते हैं।

झारखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जमशेदपुर पश्चिम से विधायक हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....