Homeजमशेदपुरचोरों ने घर से मोबाइल चोरी कर हुए फरार, प्राथमिकी दर्ज

चोरों ने घर से मोबाइल चोरी कर हुए फरार, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : शहर के कदमा हैरिटेज निवासी निर्मल कुमार सिंह के घर से चोरों ने मोबाइल फोन की चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना आज सुबह 4 बजे की है। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक निर्मल कुमार सिंह आज सुबह जागने के बाद थोड़ी देर के लिए अपने कमरे से बाहर गए थे। जब वापस आकर उन्‍होनें देखा तो उनका मोबाइल गायब था। उन्‍होनें खोजबीन शुरू की लेकिन मोबाइल कहीं नहीं मिला। कुछ भी पता नहीं चलने पर आखिरकार कदमा थाने में जाकर अज्ञात के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया। उनका कहना है कि जब वो कमरे से बाहर गए थे। इस बीच में उनके कमरे में अज्ञात चोर घुस गए और मोबाइल की चोरी करके फरार हो गया। पुलिस घटना के बाद मामले की जांच कर रही है।

Most Popular