जमशेदपुर : शहर में चोरों का हौसला बुलंंद होता जा रहा है। गुरूवार को चोरों ने टाटा स्टील कर्मी के घर को निशाना बनाया। घर की चाहरदीवारी फांद कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया और चोर नकदी समेत कीमती गहने चुरा ले गए हैं। जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रोड नंबर 7 बीएच एरिया स्थित क्वार्टर नंबर 187 की यह घटना है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। क्वार्टर निवासी असदुल्लाह अपने बच्चे को लाने स्कूल गए थे। स्कूल से लौटे तो घर की हालत देखकर दंग रह गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी उसमें रखे नकद और आभूषण गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चे को लाने स्कूल गए थे। जब वापस आए तो घर में चोरी हो चुकी थी। चोर पीछे की दीवार फांदकर क्वार्टर में घुसे और ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। अंदर अलमीरा में चाबी लगे होने के कारण अलमीरा को आसानी से खोल लिया और अंदर रखे 25 हजार नकद समेत 10 लाख के गहने चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चोरों का हौसला बुलंंद, टाटा स्टील कर्मी के घर को बनाया निशाना, नकदी समेत कीमती गहने चुरा ले गए

Leave a comment