जमशेदपुर में चोरों के हौसले बुलंद : दो घरों को बनाया निशाना, उड़ाए लाखों के जेवरात

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरों ने बीती रात्रि दो घरों को निशाना बनाया। अज्ञात चोर घरों में रखे लाखों रुपए कीमत के सोने व चांदी के जेवरात व नगदी चुराकर ले गए। पीडित ने पुलिस को चोरी होने की जानकारी दी। दो घरों में चोरी होने की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों व स्‍थानीयों से मामले की जानकारी ली। थाना गोविंदपुर के पटेलनगर में अज्ञात चोरों ने रोड नंबर- 4 के दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुरलीधर मिश्रा और उनके घर के पीछे रहने वाले रामचंद्र शर्मा के घर चोरी की है। मुरलीधर मिश्रा टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मचारी है। उन्‍होनें बताया कि जब सुबह उन्होंने देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है, अलमीरा टूटा हुआ है। तो यह सब देखकर वह हक्‍का बक्‍का रह गए। जांच करने पर घर से नकद और जेवरात के अलावा अन्य सामान गायब पाए मिले। उन्‍होनें बताया कि कमरे में करीब डेढ़ से दो लाख से अधिक कीमत के सोने व चांदी के आभूषण और नगद रखे हुए थे जो चोर ले गए। वहीं रामचंद्र शर्मा के घर से भी नकद और जेवरात सहित अन्य समानों की चोरी कर ली गई है। घरवालों के मुताबिक करीब सवा लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। चोरी की यह घटना आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *