जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चौक चौराहों व फुटपाथ को सुदृढ़ करने तथा सौंदर्यीकरण का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है। सड़क के किनारे, चौक चौराहो के आसपास पेबर ब्लॉक बिछाने के लिए स्थल चिन्हित कर सौंदयीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया मानगो नगर निगम क्षेत्र में सभी चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया जाएगा।
कुछ चौक चौराहों में इसे संबंधित कार्य आरंभ किया जा चुका है। इस क्रम में मानगो चौक में रमणीक मानगो, वेलकम मानगो, आई लव यू मानगो का आकर्षक बोर्ड लगाया गया है एवं लाइटिंग कराया गया है।
शहर की खूबसूरती में लगा चार चांद, आकर्षण का केंद्र बना ये गार्डेन

Leave a comment