मिरर मीडिया, रांची: इस बार सरकार में दो नए मंत्री, सोरेन परिवार से सीता को छोड़ बसंत को दिलाई गई शपथ, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। उनके मंत्रिमंडल में बसंत सोरेन तथा दीपक बिरूआ नए चेहरे के रूप में सम्मिलित हुए हैं। दोनों को झामुमो कोटे से मंत्री बनाया गया है। हेमंत सरकार में मंत्री रहीं झामुमो की वरिष्ठ नेत्री जोबा मांझी को चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। उनकी जगह दीपक बिरूआ को तवज्जो दी गई। हालांकि, बिरूआ भी झामुमो से कई बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। हेमंत सरकार में मंत्री रहे अन्य सभी विधायकों को इस मंत्रिमंडल में भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस ने अपने मंत्रियों में कोई फेरबदल नहीं किया
चम्पई सोरेन, मुख्यमंत्री
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग।
गृह (कारा सहित) विभाग।
मंत्रिमंडल सवियलय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियो को आवंटित नहीं है।
आलमगीर आलम, मंत्री
ग्रामीण विकास विभाग।
ग्रामीण कार्य विभाग।
पंचायती राज विभाग।
सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री
श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग।
उद्योग विभाग।
रामेश्वर उरांव मंत्री
वित्त विभाग।
योजना एवं विकास विभाग।
वाणिज्य-कर विभाग।
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग।
दीपक बिरुवा, मंत्री
अनसूचित जनजाति, अनुसुचित जाति एवं पिछड़ा कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण की छोड़कर) विभाग।
परिवहन विभाग।
बन्ना गुप्ता, मंत्री
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग।
आपदा प्रबंधन विभाग।
बादल, मंत्री
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग।
मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग।
उत्पाद एवं मद्य निषेध विनाग।
बसंत सोरेन, मंत्री
पथ निर्माण विभाग।
भवन निर्माण विभाग।
जल संसाधन विभाग

हफिजुल हसन, मंत्री
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
निबंधन विभाग।
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग।
बेबी देवी, मंत्री
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग।
राज्यपाल ने दिलाई शपथ: शुक्रवार को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में आठ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। झामुमो कोटे से पांच तथा कांग्रेस कोटे से तीन मंत्रियों ने शपथ ली। पहले झामुमो कोटे से लातेहार से निर्वाचित विधायक बैद्यनाथ राम के भी मंत्री बनाए जाने का पत्र राजभवन भेजा गया था, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम कट गया। इस तरह, इस बार भी मंत्रिमंडल में एक सीट रिक्त रह गई।
दो नए चेहरे, बाकी सभी पुराने: चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में दो ही विधायक नए चेहरे के रूप में सम्मिलित हैं। शुक्रवार को शपथ लेने वाले बाकी छह विधायक हेमंत सरकार में भी मंत्री थे। इस तरह, इस मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा आठ मंत्री पुराने ही रह गए।
इससे पहले दो फरवरी को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ मंत्री के रूप में आलमगीर आलम तथा सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली थी। दोनों हेमंत सरकार में भी मंत्री थे।
सीता सोरेन को नहीं बनाया गया मंत्री: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी तथा जामा से निर्वाचित विधायक सीता सोरेन को मंत्री नहीं बनाया गया। उन्हें पूरा विश्वास था कि चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने दबाव भी बनाया था। उन्होंने कहा भी था कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन से उन्हें आशीर्वाद मिल चुका है। शिबू सोरेन परिवार से सिर्फ उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन को मंत्रिमंडल में सम्मिलित किया गया।
इन मंत्रियों ने ली शपथ:
झामुमो कोटे से: बसंत सोरेन, दीपक बिरूआ, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन तथा बेबी देवी
कांग्रेस कोटे से : रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता तथा बादल।
ये पहले से हैं मंत्रिमंडल में सम्मिलित: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (झामुमो), आलमगीर आलम (कांग्रेस), सत्यानंद भोक्ता (राजद)।