सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं, देना होगा जुर्माना, होगी कार्रवाई

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : आगामी मानसून को देखते हुए जुगसलाई नगर परिषद अंर्तगत अवस्थित सभी बड़े नालों व छोटे नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। इस क्रम में आज विंध्यवासिनी मन्दिर व बसंत बिहार कालोनी क्षेत्र में बड़े नाला की सफाई कार्य किया गया तथा हरिजन बस्ती और स्टेशन रोड में छोटे नालों की सफाई कार्य किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम जमशेदपुर सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा स्टेशन रोड अवस्थित जीवीपी पॉइंट और स्टेशन रोड में चल रहे सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। स्टेशन रोड में अवस्थित जीवीपी पॉइंट से डस्टबीन हटाते हुए साफ सफाई करवाते हुए कूड़े का उठाव करवा लिया गया है। इस स्थल की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है। इस स्थल पर कचड़ा फेंकने वाले से जुर्माना वसूलते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

इसी क्रम में अशोका ट्रेडर्स, गौरव इलेक्ट्रिकल्स एवम सिटी लाइफ के द्वारा अपने दुकान के सामानों को सड़क पर रख कर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसके विरुद्ध सड़क से सामानों को हटवाते हुए सभी दुकानदारो से कुल 6,000 जुर्माना वसूला गया। जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत सभी नागरिकों को सूचित किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकना व गोबर को सार्वजनिक स्थलों में फेंकना व नाली में बहाना दंडनीय अपराध है। सभी नागरिकों से अपील किया गया है कि वे अपने आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों दुकानों व संस्थानों में उत्पन्न होने वाले कूड़े को जुगसलाई नगर परिषद द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज का भुगतान करते हुए कूड़े को जुगसलाई नगर परिषद द्वारा अधिकृत घर-घर से कूड़ा संग्रहण करने वाले वाहन में ही दें। कूड़े को किसी भी दशा में यत्र तत्र, नदी, नाला, नाली, सड़क या खुले स्थान में ना फेंके और ना ही जलाएं, गोबर को सार्वजनिक स्थलों में ना फेंके और ना ही नाली में बहाएं। ऐसा कृत करते पाए जाने पर नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत जुर्माना वसूलते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, सफाई पर्यवेक्षक एवम कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *