जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। शहर के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को तीन लोगों ने आत्महत्या की। सभी तीन लोग फांसी लगाकर मृत पाए गए। कदमा रामनगर रोड नंबर 6 निवासी 23 वर्षीय देबू सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किन्हीं कारणों से परेशान होकर उसने रविवार को फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह उसने अपनी मां को जगाया। मां के जागने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। उसकी मां का कहना है कि वह कुछ दिनों से परेशान था। वहीं उलीडीह मानगो थाना क्षेत्र के 36 वर्षीय मोहम्मद इमरान ने भी जिंदगी से हारकर मौत का रास्ता चुन लिया। वह संकोसाई रोड नंबर 5 स्थित हयात नगर में रहता था। परिजनों ने शनिवार की सुबह उसे फंदे से लटकता देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मुसाबनी के है 45 साल के जमुना पाल ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामलों की जांच की जा रही है
एक दिन में तीन लोगों ने लगाई फांसी
Leave a comment

