अवैध खनन पर नकेल: पूर्वी सिंहभूम में तीन वाहन जब्त

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में, जिला खनन कार्यालय ने आज यानी 29 जुलाई 2025 को एक सघन अभियान चलाया, जिसमें अवैध रूप से खनिज का परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया।
अभियान के दौरान, मानगो थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन करते हुए एक वाहन (संख्या– JH09AP-7863) को पकड़ा गया। इस वाहन को जब्त कर मानगो थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

इसी तरह कोवाली थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई, जहां अवैध रूप से पत्थर चिप्स का परिवहन कर रहे दो हाईवा (संख्या–JH22G-7681 और OD11W-9973) को जब्त किया गया। इन दोनों वाहनों को कोवाली थाना परिसर में सुरक्षा कारणों से रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। इन जब्त वाहनों के संबंध में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share This Article