Dhanbad मंडल में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान : वसूले गए 9 लाख 83 हज़ार 913 रूपये

KK Sagar
1 Min Read

Dhanbad मंडल के विभिन्न स्टेशनों में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
जहाँ हजारों यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया।

बता दें कि धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच अभियान के तहत टिकट चेकिंग किया जा रहा है इसी क्रम में 30 मई को धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग की गई।

इस जांच अभियान में कुल 1621 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे।

Advertisement

इस दौरान उनसे 9 लाख 83 हज़ार 913 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान में 174 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....