मिरर मीडिया : झारखंड में भाषा विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंडी वासी विभिन्न तरह के हथकंडे अपनाकर सरकार के खिलाफ 1932 का खतियान लागू करने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को बोकारो नया मोड़ से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक तक झारखंड संघर्ष समिति के बैनर तले रन फॉर खतियान मैराथन का आयोजन किया गया। करीब 40 से 50 हजार की संख्या में झारखंडी वासी अपने अधिकार और हक की लड़ाई के लिए बोकारो नया मोड़ से 42 किलोमीटर की दौड़ लगाकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचे। इस दौरान लोगों में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश नजर आया।
झारखंड संघर्ष समिति के सदस्य ने बताया कि सरकार से हमारी यही मांग है की 1932 की खतियान जल्द लागू करें। आज के समय में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए ना कोई नियोजन है, ना हक और अधिकार है इस वजह से झारखंड वासी पलायन करने पर मजबूर हैं। अन्य राज्यों के लोग यहां आकर धड़ल्ले से अवैध कारोबार कर रहे हैं, और लाखों रुपए कमा रहे हैं। वही इस मैराथन में शामिल युवकों ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग अपने हक के लिए सुबह 7 बजे से दौड़ते हुए बोकारो नया मोड़ से धनबाद रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचे हैं। हमारी हेमंत सरकार से यही मांग है कि 1932 खतियान लागू करें।