रामगढ़: रामनवमी-2026 के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। 26 मार्च से 28 मार्च 2026 तक (सुबह 6:00 बजे से रात 2:00 बजे तक) रामगढ़ शहर में कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक और भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन के अनुसार, भीड़-भाड़ और जुलूस को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके।
🚧 इन रूटों पर रहेगा प्रतिबंध:
- शनिचरा हाट – थाना चौक मार्ग:इस रूट पर किसी भी प्रकार के मालवाहक वाहन, ट्रक, टेम्पू, बस या सवारी गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
- पटेल चौक – कोरिया घाटी – नया मोड़ – कुजू डायवर्सन (भाया सुभाष चौक):इस पूरे मार्ग पर दोनों ओर से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
- बनजारी – सुभाष चौक मार्ग:इस रूट पर भी ट्रक और बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

