डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव ने विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित पोलिंग पर्सनल ट्रेनिंग में पहुंचे। उन्होने स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और उपस्थित कर्मियों की सहभागिता का जायजा लिया गया। सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनकी भूमिका, दायित्व व आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील दायित्व है, इसलिए सभी पोलिंग पर्सोनल पूरी गंभीरता, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान हर तरह की शंकाओं का समाधान करा ले और अच्छी तरीके से हैंडस ऑन ट्रेनिंग कर लेने की सलाह दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी व मतदान कर्मी उपस्थित थे।

