अमरुद तोड़ने के क्रम में दर्दनाक हादसा : कांक्रीट के पिलर पर गिरने से शरीर में घुसा लोहे का सरिया : SNMMCH में ऑपरेशन कर बचाई गई जान

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : कांक्रीट के पिलर पर गिरने से 12 वर्षीय किशोर के शरीर मे लोहे का सरिया घुस जाने का दर्दनाक हादसा सामने आया है। मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 12 वर्षीय किशोर अमरूद तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। जिसके बाद ये घटना हो गई। बता दें कि किशोर के पिता का देहांत हो चुका है एवं माता चौका बर्तन का काम करती है। स्थानीय मुखिया ने अपने वाहन से बच्चे को अस्पताल भिजवाया था।

हादसे के बाद आनन फानन में उसे स्थानीयों ने SNMMCH में भर्ती कराया, ब्लेड से सरिया को काटकर किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था  जहां डॉक्टर डीपी भूषण के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन कर सरिया को बाहर निकाला गया। डॉक्टर भूषण के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने आधे घंटे में सफल ऑपरेशन कर शरीर में फंसे सरिया को बाहर निकाल दिया पूरे मामले पर डॉ भूषण ने क्या कुछ कहा आप भी सुनिए।

गौरतलब है कि डॉक्टर भूषण के नेतृत्व में इससे पहले ऐसे बहुत सारे सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं,एवम डॉक्टर भूषण के नेतृत्व में इस सरिया को बाहर निकाल कर बच्चे की जान बचाई गई। फिलहाल किशोर खतरे से खाली है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *