मानगो से पारडीह तक सफर होगा आसान, सात करोड़ की लागत से चौड़ी होंगी सड़कें और बनेगी नाली

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर : मानगो और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम और जर्जर सड़कों की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। मानगो नगर निगम ने मानगो चौक से पारडीह तक सड़क चौड़ीकरण और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए 6 करोड़ 73 लाख रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत न केवल मुख्य सड़क को चौड़ा किया जाएगा, बल्कि आसपास की गलियों और क्रॉस रोड में पक्की नालियों का निर्माण, स्लैब और पेवर्स ब्लॉक लगाने का काम भी किया जाएगा। उप प्रशासक कृष्ण कुमार के निर्देश पर इस कार्य के लिए औपचारिक निविदा जारी कर दी गई है।

योजना को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। पहले चरण में पायल सिनेमा से पारडीह चौक तक के विकास पर करीब 3.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि दूसरे चरण में मानगो चौक से पारडीह चौक तक के अन्य कार्यों पर 3.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ठेकेदारों के लिए निविदा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस पूरे निर्माण कार्य को एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्र की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।

Share This Article