पेड़ो की बारिश : वन विभाग का पंचलक्षी संकल्प, जनभागीदारी और ड्रोन साथ!

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : वन विभाग ने इस साल मानसून में पौधारोपण का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत 5 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। इस बार विभाग हाई-टेक तरीकों के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी पर भी विशेष जोर दे रहा है, ताकि लगाए गए पौधों को सफलतापूर्वक विकसित किया जा सके। पौधारोपण अभियान में ड्रोन का उपयोग करके सीड बॉल गिराई जाएंगी, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में भी आसानी से बीज बोए जा सकेंगे। इसके अलावा, आम लोगों को भी इस महाअभियान से जोड़ा जाएगा, जिससे न केवल पौधारोपण को गति मिलेगी, बल्कि पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी सुनिश्चित हो सकेगी।

विभिन्न श्रेणियों में होगा पौधारोपण
इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें कटहल, बांस, पीपल, बरगद, जामुन और अन्य स्थानीय प्रजातियां शामिल हैं। पौधारोपण को कई श्रेणियों में बांटा गया है, जिसके तहत लगभग 150 हेक्टेयर क्षेत्र में 1.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। भू-संरक्षण पौधारोपण: 20 हेक्टेयर में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए 3 लाख 33 हज़ार 200 पौधे लगाए जाएंगे। 125 हेक्टेयर में सिल्विकल्चर ऑपरेशन के तहत 25,000 पौधे रोपे जाएंगे। नदियों के किनारे 9 किलोमीटर के क्षेत्र में 27 हज़ार नए पौधे लगाए जाएंगे। 300 बांस गैबियन में 3,000 पौधे लगाए जाएंगे।

वहीं डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि इस बार पौधारोपण में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पौधों को बचाने में मदद मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। विभाग ने इस व्यापक पौधारोपण अभियान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Share This Article