हर घर तिरंगा : व्‍यापारी व सामाजिक संस्‍थाएं एकजुट, अभियान चलाकर दुकानो में तिरंगा वितरण

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्‍यापारी और सामाजिक संस्‍थाएं भी जुट गई है। कैट और सभी व्यापारी संगठनो और सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर दुकानो में तिरंगा वितरण का निर्णय लिया गया है। आज गुरुवार 11 अगस्त 2022 को सुबह 11:30 बजे से आदित्यपुर मार्केट एरिया में, गोलमुरी मार्केट एरिया में शाम 4 बजे और शाम 5:30 बजे साकची मार्केट एरिया में हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी लोगों को अपने आवास व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा वितरित कर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी सदस्यों से सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय हित में इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने का अनुरोध किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *