सांसद निशिकांत दुबे त्रिकूट रोपवे पर मौजूद
मिरर मीडिया : झारखंड में देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर रविवार बीती देर शाम बड़ा हादसा होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोपवे टूटने की वजह से एक ट्रॉली नीचे गिर गई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तो दर्जनभर घायल हैं। वहीं आठ लोगों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि अब भी 12 ट्रॉली में 2400 से अधिक फीट पर करीब 50 लोग फंसे हुए हैं जिनको बचाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू का कार्य जारी है। ऊपर फंसे लोगों को राहत सामग्री भी पहुँचाने की कोशिश जारी है। लगातार इंडियन एयर फोर्स के जवान चॉपर से रेसक्यू करने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना। इधर ड्रोन के जरिए लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि राहत के काम में सुबह 5 बजे से ही हेलीकॉप्टर के द्वारा रेकी की जा रही है। वहीं देवघर में होते हुए भी झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अब तक त्रिकुट नहीं पहुंचे हैं।