डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप 09 से 14 जून के बीच झारखंड, बिहार या पश्चिम बंगाल की ओर रेल यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रेल लाइनों को दुरुस्त करने के लिए ‘रोलिंग ब्लॉक’ लिया जा रहा है। इस विकास कार्य के कारण रेलवे ने 08 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि 10 ट्रेनों के सफर में कटौती (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन) की है। इसके अलावा एक एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से तीनों राज्यों के हजारों दैनिक और लंबी दूरी के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
ये मेमू ट्रेनें तय तारीखों पर नहीं चलेंगी
आद्रा – आसनसोल – आद्रा मेमू (68061/68062): 11 जून को रद्द रहेगी।
आद्रा – मेदिनीपुर – आद्रा मेमू (68090/68089): 09, 12 और 14 जून को रद्द रहेगी।
आद्रा – भागा – आद्रा मेमू (68077/68078): 09 और 14 जून को रद रहेगी।
भोजूडीह – चन्द्रपुरा – भोजूडीह मेमू (68079/68080): 09, 12 और 14 जून को रद रहेगी।
बीच रास्ते में रुकने वाली ट्रेनें (शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन)
इन ट्रेनों को उनके आखिरी स्टेशन तक न चलाकर बीच में ही रोक दिया जाएगा और वहीं से वापस भेजा जाएगा।
चक्रधरपुर – गोमो – चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115): 09, 12 और 14 जून को यह ट्रेन केवल महुदा स्टेशन तक ही चलेगी।
टाटानगर – आसनसोल – बराभूम मेमू (68056/68060): 11 जून को यह ट्रेन सिर्फ आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी।
आसनसोल – टाटानगर – आसनसोल मेमू (68055/68056): 10 और 13 जून को यह ट्रेन केवल आद्रा स्टेशन तक संचालित होगी।
आसनसोल – पुरुलिया – आसनसोल मेमू (63594/63593): 10 और 13 जून को यह ट्रेन भी सिर्फ आद्रा स्टेशन तक चलेगी।
खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 10 और 13 जून को इस ट्रेन को भी आद्रा स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट
ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस अपने नियमित रूट से नहीं चलेगी।
प्रभावित तारीखें: 09 और 13 जून को टाटानगर से खुलने वाली ट्रेन।
नया रूट: यह ट्रेन अपने तय रास्ते के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया पहुंचेगी।
रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जांचने के बाद ही घर से निकलें।

