जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने मोबाइल छिनतई के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों का नाम साजिद अली और अफरीद अली बताया जा रहा है। दोनों अपराधी आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए मोबाइल को भी बरामद किया है। बता दें कि बीते 5 सितंबर 2021 को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास से बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से पर्स की छिनतई की थी। जिसके बाद महिला ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सिदगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। आज पुलिस ने दोनों को जांच के क्रम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।