जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने छिनतई करने वाले बाइकर्स गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में मनीष प्रसाद सिंह और जेसन के लिंकन उर्फ बन्नी शामिल है। यह दोनों सिदगोड़ा के रहनेवाले है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन एक कीपैड फोन, 1320 रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक, छिनतई किया गया पर्स बरामद किया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के मुस्लिम लाइब्रेरी और महिंद्रा शोरूम के पास छिनतई की घटना घटी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों स्पोर्ट्स बाइक से घटना को अंजाम दिया करते थे। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। अब तक कई छिनतई की घटना को अंजाम दे चुके है।
छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Leave a comment