परसुडीह में युवक की हत्‍या का खुलासा, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर : हरहरगुट्टू के बबलू पात्रो की हत्या के दो आरोपियों को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तोपू गोप और सोनू नायक के रूप में हुई है। दोनों करनडीह के रहने वाले है। आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बता दें कि परसुडीह घाघीडीह सेंट्रल जेल के पास स्थित डीबीसी मैदान में शनिवार शाम बबलू पात्रों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। आरोपियों ने मृतक के साथी मंगल मुंडा को भी पत्थर मारकर जख्मी किया था जिसका इलाज अभी सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बबलू पात्रो की हत्या के आरोपियों तोपू गोप और सोनू नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों हत्‍या के बाद से फरार थे। हत्या शौच करने को लेकर विवाद के बाद ही हुई थी। मृतक अपने इलाके से अन्य लोगों के साथ शव को लेकर शमशान में दफनाने गया था। वहां दोनो आरोपी शौच कर रहे थे। मना करने पर दोनो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और बबलू के सिर को पत्थर से कुचकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share This News

Latest Articles