आजादनगर में प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आजादनगर मुर्दा मैदान के पास छापेमारी करते हुए पुलिस ने 210 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। इनमें शबीर कुरैशी और अहमद कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मौके से सात मवेशी भी बरामद किये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर मुर्दा मैदान में छापेमारी की। वहां से प्रतिबंधित मांस के साथ मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए मांस को नष्ट कर दिया। वहीं मवेशियों को घाघीडीह गौशाला भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *