Homeदेशगुलियन-बेरी सिंड्रोम के मामलों में इजाफा, आंध्र प्रदेश में दो की मौत

गुलियन-बेरी सिंड्रोम के मामलों में इजाफा, आंध्र प्रदेश में दो की मौत

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: देश के कुछ राज्यों में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। आंध्र प्रदेश में इस बीमारी से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने सोमवार को बताया कि पिछले 10 दिनों में आंध्र प्रदेश में इस ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल विकार से दो लोगों की जान गई है। इनमें गुंटूर में एक 45 वर्षीय महिला और श्रीकाकुलम में एक 10 वर्षीय बालक शामिल हैं।

GBS के 17 सक्रिय मामले, सरकार सतर्क

मंत्री ने कहा कि राज्य में फिलहाल GBS के 17 मामले सक्रिय हैं। उन्होंने बताया,यह एक नॉन-कम्यूनिकेबल बीमारी है, जिसकी घटना दर प्रति एक लाख आबादी पर दो तक है। मामलों में अचानक उछाल नहीं है, यह सामान्य है।

2024 में 267 मामले दर्ज

सत्य कुमार यादव के अनुसार, 2024 में इस बीमारी के कुल 267 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 141 मामले साल की पहली छमाही में और 126 मामले दूसरी छमाही में सामने आए। औसतन हर महीने 25 मामले मिलते हैं, जिनमें से ज्यादातर इलाज से ठीक हो जाते हैं।

GBS के लक्षण और गंभीरता

GBS तब होता है जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से परिधीय तंत्रिकाओं पर हमला कर देती है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, सुन्नपन और झुनझुनी जैसे लक्षण उभरते हैं। गंभीर मामलों में इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन और आईसीयू में भर्ती की जरूरत पड़ सकती है।

Most Popular