धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (रेसुब) और CIB/DHN की संयुक्त टास्क टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में की गई।
प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पकड़े गए आरोपी
दिनांक 02 फरवरी 2026 को करीब 14:35 बजे, धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 08 के कतरास छोर पर संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों को रेलयात्री का चोरी किया गया मोबाइल फोन के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आसनसोल और धनबाद स्टेशन पर ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे।
03 मोबाइल और ब्लूटूथ ईयरबर्ड जब्त
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 03 स्मार्टफोन, 02 ब्लूटूथ ईयरबर्ड और नगद राशि बरामद की है।
बरामद सामान का विवरण:
Samsung Galaxy F16 (आसमानी रंग)
Oppo स्मार्टफोन (काला रंग)
Vivo स्मार्टफोन (हल्का आसमानी रंग)
02 ब्लूटूथ ईयरबर्ड
नगद ₹1490/-
बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹60,000 बताई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार दोनों आरोपी दीपक कुमार एवं सन्नी कुमार बिहार के पटना जिले के निवासी हैं।
रेल थाना में मामला दर्ज
इस संबंध में स0उ0नि0 जीवलाल राम द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 51/26 (दिनांक 02/02/26) धारा 317(5) एवं 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामले की जांच का जिम्मा SI सोमेश्वर पासवान को सौंपा गया है।
एक मोबाइल के मालिक की हुई पहचान
बरामद Samsung Galaxy F16 मोबाइल के मालिक की पहचान बंधुराम नायक के रूप में की गई है जो उड़ीसा का रहने वाला है।
गश्ती दल की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में शामिल गश्ती दल के सदस्य:
जीवलाल राम, विवेक कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, बृजेश कुमार, मो. तनवीर खान, उमापति सिंह।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से यात्रियों को राहत
धनबाद स्टेशन पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच यह कार्रवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की सुरक्षा स्वयं भी सुनिश्चित करें।

