जराइकेला में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार, रसद सामग्री और आईईडी ब्लास्ट के तार बरामद

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जराइकेला थाना क्षेत्र के तेताई गांव में छापेमारी कर दो नक्सली समर्थकों मतियश तोपनो और आशीष को गिरफ्तार किया। दोनों लंबे समय से सारंडा जंगल में सक्रिय नक्सलियों को रसद सामग्री, आवश्यक वस्तुएं और अन्य सहायता पहुंचाने में संलिप्त थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों समर्थक गांव में मौजूद हैं। एसपी के निर्देश पर जराइकेला थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान नक्सलियों की रसद सामग्री के अलावा आईईडी ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाले तार भी बरामद हुए। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पुलिस का कहना है कि नक्सल समर्थकों का नेटवर्क तोड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित हो सके।

Share This Article