धनबाद- ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। धनबाद रेलवे स्टेशन से 53 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तारी किया गया है।
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गठित पोस्ट एवं CIB की संयुक्त टास्क टीम ने धनबाद स्टेशन से 2 व्यक्तियों को एक-एक बैग में अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ धर दबोचा।
पकड़ो गए दोनों आरोपियों का नाम पिंटू यादव और राजीव कुमार यादव बताया जा रहा है। दोनों बिहार के लखीसराय जिला के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि झारखण्ड से शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दाम में बेचकर पैसा कमाते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों तथा जब्त अंग्रेजी शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों के पास से कुल 53 बोतलें बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 29,630 रूपये बताई जा रही है।

