28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो युवको विवेक सोरेन और गोविंदा को 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। दोनों बर्मामाइंस के रहने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस गश्‍ती के दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उसने अपने बैग को चलती गाड़ी से फेंक दिया। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उन लोगों को पकड़ा और उनकी निशानदेही में बैग बरामद किया गया। मौके से फरार होने में सफल रहा बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *