होली के जश्न के बीच धनबाद में फायरिंग, दो युवक घायल

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के जश्न के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। डीजे बजाने और पैसों के विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया।

दो युवक हुए घायल

घटना में दो युवक घायल हो गए। विष्णु कुमार के पैर में गोली लगी है, जबकि पुष्पक मिश्रा के पेट में गोली लगने की बात सामने आई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राशि की मांग को लेकर विवाद

घायल विष्णु कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार विकास लाला के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे। गोधरा में एक अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान करीब ढाई लाख रुपये बकाया थे। इसी राशि की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोप है कि विकास लाला और उसके साथियों ने फायरिंग की।

फुटबॉल ग्राउंड में चली गोली

वहीं पुष्पक मिश्रा ने बताया कि होली के जश्न के लिए लोग फुटबॉल ग्राउंड में एकत्र हुए थे। इसी दौरान मारपीट और गोली चलने की घटना हुई। पुष्पक ने आरोप लगाया कि गोली विकास लाला ने चलाई। उसने बताया कि वह दिल्ली में पढ़ाई करता है और अपने दादा के घर बरमसिया शनि मंदिर में तेरहवीं में शामिल होने आया था।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....