Homeविश्वविश्वभर में तेजी से बढ़ रहा है समुद्री तापमान,UN ने दी चेतावनी

विश्वभर में तेजी से बढ़ रहा है समुद्री तापमान,UN ने दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: विश्वभर में तेजी से बढ़ रहे समुद्र के तापमान को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर के देशों को चेतावनी दी है। UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया के लोगों को समुद्र के बढ़ते तापमान को लेकर चेताया है।

तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है समुद्री तापमान

मंगलवार को गुटेरेस ने कहा कि प्रशांत द्वीप समूह में समुद्र का तापमान दुनिया भर की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की आबादी बढ़ते समुद्री स्तर के प्रभाव से विशेष रूप से प्रभावित हो रही है।
UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अहम रिपोर्ट पर भी प्रकाश डाला, जिसमें बताया गया कि दक्षिण-पश्चिम प्रशांत क्षेत्र समुद्र जलस्तर वृद्धि से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कुछ स्थानों पर यह वृद्धि पिछले 30 वर्षों में वैश्विक औसत से दोगुने से भी अधिक है।

बढ़ता जलस्तर द्वीप देशों के लिए गंभीर चिंता

गुटेरेस ने पत्रकारों कहा कि मैं समुद्र के बढ़ते जलस्तर पर एक वैश्विक एसओएएस (सेव अवर सीज यानी अपने समुद्रों को बचाओ) जारी करने के लिए टोंगा में हूं। उन्होंने आगे कहा, ‘समुद्र का बढ़ता जलस्तर तूफान और तटीय बाढ़ की आवृत्ति और गंभीरता को बढ़ा रहे हैं। ये बाढ़ तटीय इलाकों के पास रहने वालों को निगल जाती है। मत्स्य पालन को बर्बाद कर देती है और फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं बल्कि ताजे पानी को दूषित कर देता है। यह सब घटनाएं प्रशांत द्वीप देशों को गंभीर खतरे में डालता है।’

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular