जमशेदपुर : सोनारी में छापा मारकर पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 11 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने विशेष टीम भेजकर छापा डलवाया। फिलहाल पुलिस को नशा सप्लाई करने वाले की तलाश है। पकडे गए अभियुक्तों में सोनारी न्यू वाला बस्ती हनुमान मंदिर के पास रहने वाले दिनेश सिंह और अरविंद सिंह उर्फ कला बिहारी उर्फ छोटू शामिल है। छापामारी में दिनेश सिंह के घर से 4950 किलो और अरविंद सिंह उर्फ काला बिहारी के घर से कुल 5.80 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। एसएसपी एम तमिल वणन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कुछ दिन पहले सूचना मिली कि सोनारी क्षेत्र में गांजे का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार कार्यवाही कर रही है। पूछताछ में क्रम में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया है कि अनिल सिंह नामक व्यक्ति इन्हें उपलब्ध करवाता है। फिलहाल अनिल सिंह को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष2021 के जून माह में दिनेश सिंह गांजा बिक्री करने के मामले में जेल जा चुका है।