बुथ विजय अभियान के तहत भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल के पदाधिकारी का सफलतापूर्वक किया गया भौतिक सत्यापन

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यक्रम बुथ विजय अभियान के तहत
भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के पदाधिकारी का सफलतापूर्वक भौतिक सत्यापन किया गया।

हरदेव राम स्मृति भवन गोविंदपुर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर एवं  गोविंदपुर पूर्वी मंडल के प्रभारी संजय कुमार सिंह सत्यापनकर्ता पदाधिकारी के रूप में उपस्थित हुए।

मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल की ओर से दोनों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्मल कुंभकार, संतराम सिंह चौधरी, सुदीप मजूमदार, अशोक गिरी, धनीराम महतो, सुशील कुमार झा, रेखा देवी, रूपा धीवर, प्रभात ओझा, सुरेश रविदास,फूलचंद महतो, अनिल विश्वकर्मा, रवि कुमार उपस्थित हुए।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *