मिरर मीडिया : नगर आयुक्त रवि राज शर्मा के निर्देश पर धनबाद नगर निगम द्वारा आज अमृत 2.0 के तहत आयोजित ‘‘जल दिवाली‘‘ कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक्सपोज़र विजिट कराया गया।[su_image_carousel source=”media: 50081,50082,50083,50084″ crop=”none”]
सहायक नगर आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी प्रसून कौशिक ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को शुद्ध पेयजलापूर्ति से पूर्व जल सोधन, जल गुणवत्ता इत्यादि की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में जलापूर्ति से संबंधित आधारभूत संरचना के प्रति स्वामित्व की भावना विकसित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी प्रसून कौशिक, पर्यवेक्षण पदाधिकारी अमनदीप, कार्नेलुईस मुर्मू, सुमित विवेक तिग्गा, उदय कच्छप एवं अन्य निगम कर्मी उपस्थित रहें।

