मिरर मीडिया : ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से लोगों का दूसरा जत्था शनिवार की सुबह भारत पहुँच चुकी हैं। इस जत्थे में 235 लोग भारत सुरक्षित आ गए हैं। भारतीय विमान लोगों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 212 लोग पहले जत्थे में भारत लाया गया।
दूसरे विशेष विमान से 235 लोगो की दिल्ली सुबह साढ़े 6 बजे लैंडिंग हुई। 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान इज़राइल के तेल अवीव से रवाना हुई थी।